युवती की हत्या कर बाडी पार्ट्स कुकर में उबाल कुत्तों को खिलाया, लिव-इन रिलेशनशिप में रहा आरोपी

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 8 जून। मीरा रोड इलाके मुंबई में एक 32 साल की युवती का उसके 56 साल के लिव इन पार्टनर ने मर्डर कर लाश को आरी से काट दिया और कुछ टुकड़ों को कुकर में भी उबाला और कुत्तों को खिला दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपी ने गुस्से में हत्या कर दी।

आपको बता दें कि आरोपी का नाम मनोज साहनी है। वह पिछले 3 साल से सरस्वती वैद्य नाम की युवती के साथ मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा बिल्डिंग के 7वें फ्लोर पर किराए के फ्लैट में रह रहा था। फ्लैट से बदबू आने के बाद बिल्डिंग लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस यहां जांच करने पहुंची। पुलिस को संदेह है कि शरीर के कुछ हिस्सों को आवारा कुत्तों को खिलाया गया है।

सोसाइटी के रहवासियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी को पिछले दो-तीन दिनों कुत्तों को कुछ खिलाते देखा गया। इन लोगों ने बताया कि आरोपी को पहले ऐसा करते कभी नहीं देखा गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। डीसीपी जंयत बजबाले ने बताया कि हम मौके पर पहुंचे तो फ्लैट में एक महिला की लाश के टुकड़े मिले। ये टुकड़े सड़ चुके थे, जिसे देखकर हमने अनुमान लगाया है कि मर्डर तीन-चार दिन पहले किया गया था। अभी तक हत्या की तारीख पता नहीं चली है। शुरुआती जांच में बस ये पता चला है कि युवती की बेरहमी से हत्या की गई।

Share this
READ MORE  अंजोरा में ट्रक ने बालिका को रौंदा मौके पर मौत, दो घायल