दुर्ग जिले में साइकोलॉजिस्ट, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, असिस्टेंट, फार्मासिस्ट सहित 217 पदों के लिए निकली भर्ती, 21 तक कर लें आनलाईन आवेदन

Share this

दुर्ग न्यूज, 12 जून। दुर्ग जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में 217 अलग-अलग पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तारीख 21 जून तक निर्धारित की गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग से मिली जानकारी के मुताबिक साइकोलॉजिस्ट (क्लीनिकल), सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, असिस्टेंट, फार्मासिस्ट सहित अलग-अलग पदों पर कुल 217 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 10 हजार रुपए से लेकर 31 हजार रुपए तक की सैलरी मिल सकती है। पात्र आवेदक जिले की आधिकारिक वेबसाइट durg.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए किसी अन्य माध्यम से अथवा सीधे आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता व अनुभव मांगा गया है। आयु की बात करें तो इसमें 18 वर्ष की आयु से लेकर अधिकतम 70 वर्ष (चिकित्सकीय पद) और 64 वर्ष (प्रबंधकीय पद) के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 1 जून 2023 से की जाएगी। आवेदक जिला आधिकारिक लिंक‌ durg.gov.in में जाकर अपनी योग्यता व अन्य मानदंड चेक कर सकते हैं।

Share this
READ MORE  स्टेट जूनियर अंडर 19 ओपन एवं गर्ल्स फिडे रेटिंग चेस चैंपियनशिप 15 अगस्त से, जूनियर नेशनल अंडर-19 के लिए चयनित होंगे खिलाड़ी