बारिश से धान की फसल ख़राब, नमीयुक्त धान खरीदने की गुहार

Share this

दुर्ग न्यूज़, 7 दिसंबर। राजनांदगांव जिले में बीते सप्ताह भर से मौसम में बदलाव और दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसका असर धान की खड़ी फसल पर भी देखा जा रहा है। जिले के कई क्षेत्रों में अब तक धान की कटाई नहीं हुई है। वहीं जिन खेतों में कटाई के बाद धान रखा हुआ है उन्हें भी सीधा नुकसान पहुंच रहा है।

मौसम में हुए बदलाव के चलते बीते दो दिनों से रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हो रही है, जिसकी वजह से धान के साथ दूसरी फसलों को नुकसान हो रहा है। बे-मौसम हो रही इस बारिश से धान की खड़ी फसल बर्बाद हो रही है। खेतों में धान के पौधे झुक गए हैं और बारिश से धान में नमी भी आ रही है। वहीं कुछ खेतों में कटाई के बाद धान रखा हुआ है, इस धान पर भी नमी आ रही है। ऐसे में किसानों को सीधा नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि नमी की वजह से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों ने मांग की है कि धान खरीदी केन्द्रों में मौसम को देखते हुए नमी वाले धान की खरीदी भी की जाए।

बेमौसम हो रही इस बारिश की वजह से किसान धान खरीदी केन्द्रों में अपना धान नहीं बेच पा रहे हैं। जिले के कई किसानों ने अब तक अपने खेतों से धान की कटाई भी नहीं की है। ऐसे में मौसम खराब होने के चलते किसान धान कटाई नहीं कर रहे हैं। किसानों ने शासन से मांग की है कि उनके फसलों को हो रहे नुकसान का आकलन कर क्षतिपूर्ति दी जाए।

राजनांदगांव जिले में बड़े पैमाने पर किसानों ने कर्ज लिया है। ऐसे में किसानों को कर्ज माफी की आस भी थी। किसान अगर अपना धान सोसाइटी में ले जाते तो कर्ज की राशि भी काटी जा रही थी। यही कारण रहा कि किसान चुनाव परिणाम आने तक अपनी फसलों को काटना नहीं चाह रहे थे। ऐसे में अब खराब हुई मौसम के चलते किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

READ MORE  मध्यप्रदेश से भिलाई लाई गई 12 लाख की अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चेकिंग में पकड़े जाने से बचने के लिए ट्रक के डाले में शुरूआती भाग में भरा गया था राखड़
Share this