दुर्ग न्यूज़, 6 दिसंबर। सुन्दर नगर तालाब के पास कैम्प 1 भिलाई थाना छावनी निवासी मंशा देवी (28) पति राजेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृतका मंशा के परिजन उसे सुपेला शासकीय अस्पताल लेकर गए थे। डाक्टर द्वारा चेक कर उसे मृत बताया गया। उसके पति का कहना था कि मंशा देवी घटना दिनांक को घर पर थी और जब वह बच्चों को स्कूल से लेकर लौटा तो पलंग पर बेहोश मिली। थाना छावनी में मृतका के परिजनों द्वारा मृत्यु पर संदेह किया गया। उनके उत्तरप्रदेश से आने पर 4 दिसंबर को विधिवत उसके शव का पंचनामा मायके पक्ष की उपस्थिति में कर घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर गवाहों से पूछताछ कर कथन लिया गया। डाक्टर से शार्ट पीएम रिपोर्ट भी लिया गया। सम्पूर्ण जाँच में गवाहों द्वारा मृतका मंशा को उसके पति राजेश कुमार द्वारा हमेशा शंका कर मारपीट करने तथा एक दिसंबर को भी सुबह करीब 9.30 बजे पड़ोस में मंशा के जाने पर नाराज होकर वहीं मारपीट करते हुए घर ले जाने की बात सामने आई। शार्ट पीएम रिपोर्ट में सिर पर गहरा चोट होने का तथ्य सामने आया। तब पति राजेश कुमार के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया। पूछताछ में वह पुलिस को काफी गुमराह करता रहा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा पत्नी मंशा देवी को चरित्र संदेह पर हमेशा समझाता था। लेकिन वह उसकी बात नहीं मानती थी, झगड़ा होता रहता था। उस दिन भी झगड़ा होने पर उसके द्वारा मारपीट कर उसे जान से मारने की नीयत से घर अंदर ही गला पकड कर दीवार से सिर ठोक कर उसकी हत्या करना स्वीकर किया। पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में आरोपी द्वारा साक्ष्य छिपाने पर उसके विरूद्ध धारा 201 भादवि भी जोड़ा गया।
चरित्र पर संदेह, दीवार से सिर टकरा कर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
