
भिलाई नगर, 15 जून। धर्मनगरी हरिद्वार उत्तराखंड में आयोजित चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शास्त्रीय संगीत के भागीरथी सम्मेलन में देश के विभिन्न कलाकारों ने टाउन हाल और विजडम ग्लोकाम स्कूल के ऑडिटोरियम में अपनी कला का प्रदर्शन किया। कलाकारों ने माँ गंगा को लेकर बेहतर तरीके से मनमोहक प्रस्तुती दी। इस सम्मेलन में महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, झारखंड, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ सहित दीगर राज्यों से शामिल कलाकारों ने कत्थक, भारतनाट्यम, लोक नृत्य एवं अन्य क्लासिकल डांस की प्रस्तुति दी। इस सम्मेलन का आयोजन कृष्ण प्रिया संस्था द्वारा किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य से प्रस्तुति में जूनियर सोलो डांस प्रतियोगिता में दुर्ग सदर की जिनिशा पंकज, नेहा पाटनी को प्रथम पुस्कार प्राप्त हुआ। साथ ही डबल सेमी क्लासिकल डांस प्रतियोगिता में जिनिशा व गाथा बाकलीवाल को प्रथम पुरस्कार दिया गया।

