सुपेला एवं पावर हाउस ब्रिज के नीचे पार्किंग, 16 माल वाहकों पर कार्यवाही, 12800 रूपए अर्थदंड की वसूली

Share this

दुर्ग न्यूज, 16 जून। यातायात पुलिस द्वारा आज नेशनल हाईवे पर नवनिर्मित ओवर ब्रिज के नीचे खड़े मालवाहक वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा नो पार्किंग के तहत कार्यवाही कर 16 मालवाहक वाहनों पर 12 हजार

800 रुपये अर्थदंड वसूला गया। साथ ही भविष्य में इस प्रकार से नेशनल हाईवे एवं किसी भी मार्ग पर वाहन खड़ा न करने हेतु समझाइश दी गई। चालकों को बताया गया कि नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने से ट्रैफिक जाम एवं सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

Share this
READ MORE  सड़क दुर्घटना में पटवारी बुरी तरह घायल, जिला हास्पिटल में एक्स-रे न करने पर निजी अस्पताल लाया गया, हालत गंभीर