
दुर्ग न्यूज, 16 जून। यातायात पुलिस द्वारा आज नेशनल हाईवे पर नवनिर्मित ओवर ब्रिज के नीचे खड़े मालवाहक वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा नो पार्किंग के तहत कार्यवाही कर 16 मालवाहक वाहनों पर 12 हजार

800 रुपये अर्थदंड वसूला गया। साथ ही भविष्य में इस प्रकार से नेशनल हाईवे एवं किसी भी मार्ग पर वाहन खड़ा न करने हेतु समझाइश दी गई। चालकों को बताया गया कि नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने से ट्रैफिक जाम एवं सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

