खंड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम नगपुरा, अंजोरा और निकुम में संपन्न
दुर्ग न्यूज, 2 अगस्त। कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जन-समस्या निवारण शिविर का आयोजन निरंतर होता रहेगा, जब तक हर जरूरतमंद को लाभ नहीं मिल जाता। अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का भी उत्थान हो इसी सोच से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की मंशा है कि कोई भी जरूरतमंद बिना राशन के न रहे।
मंत्री श्री साहू ने आमजनों को सुना और उनमें से कुछ समस्याओं का निदान तुरंत किया। सबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर जल्द ही आमजनों को लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
खंड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम के निवासियों से प्राप्त आवेदनों, समस्या, शिकायत और मांगों पर चर्चा कर अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। ग्राम नगपुरा में आयोजित शिविर में 278 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 263 आवेदनों का शिविर स्थल पर ही निराकरण कर दिया गया। वहीं 15 प्रकरणों के अग्रिम क्रियान्वन के लिए प्रकिया जारी है इसी तरह ग्राम अंजोरा ख में 132 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 120 आवेदन का निराकरण किया गया। वही 12 आवेदन लंबित है। ग्राम निकुम में 137आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 125 आवेदनों का निराकरण हुआ 12 प्रकरणों के लिए अग्रिम क्रियान्वन के लिए प्रकिया जारी है।
गौरतलब है कि गृहमंत्री एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ताम्रध्वज साहू लोगों की समस्याएं, शिकायत, मांगों को सुनने और उसका निराकरण करने स्वयं क्षेत्र के गांव-गांव तक पहुंच रहे हैं। गांव में पहुंचकर वहां के लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं। श्री साहू ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन आवेदनों पर निराकरण शिविर स्थल पर नहीं हो सका, ऐसे आवेदनों को विभाग निराकरण के लिए समय निकालें, आवेदनों का परीक्षण करायें और उन पर कार्यवाही करते हुए ठोस तथा गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें।
इस दौरान महिला बाल विकास विभाग द्वारा अन्न प्राशन, एवं गोदभराई का भी कार्यक्रम हुआ। ग्राम पंचायत भेड़सर निवासी 65 वर्षीय मंटोरिया बाई, जिन्होंने छत्तीसगढ़ी ओलंपिक में गेड़ी दौड़ में शानदार प्रदर्शन पर सम्मान किया गया। शिविर में जिला के विभिन्न विभाग प्रमुख अधिकारी व अन्य स्टाफ पूरी तैयारी के साथ उपास्थित थे।
कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के मार्गदर्शन में आयोजित इस जन समस्या निवारण शिविर को सफल बनाने में जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों के साथ अध्यक्ष केश कला बोर्ड नंदकुमार सेन, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेन्द्र साहू, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ दुर्ग रिवेन्द्र यादव,अनुविभागीय अधिकारी मुकेश रावटे, जनपद सीईओ शैलेश भगत, जनपद सदस्य राकेश हिरवानी, सरस्वती सेन, नोहर साहू, अजय वैष्णव, हरेंद्र देव, रूपेश देशमुख, हेमकुमारी देशमुख, भुनेश्वरी ठाकुर सहित ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद थे।
