छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, इस तारीख के बाद कभी भी लग सकती है आचार संहिता

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश में राजनीति गरमाई हुई है। इसी बीच खबर मिल रही है कि विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कहा जा रहा है प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता 4 अक्टूबर के बाद लग सकती है। इसके मद्देनजर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है।

 

मतदाता सूची के प्रारम्भिक प्रकाशन के साथ प्रदेश में निर्वाचन की तैयारी शुरू 

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने विगत दिवस मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में प्रदेश में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में बताया। श्रीमती कंगाले ने बताया कि एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ ही इसकी शुरुआत हो गई। 2 अगस्त से 31 अगस्त तक दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 22 सितम्बर तक दावा-आपत्तियों का निराकरण कर 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

Share this
READ MORE  कहा- केंद्र का कानून है, बीजेपी खत्म करा दे; रमन बोले-कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में आपातकाल लगाया | CM Bhupesh got angry on opposition's objection on NSA: Said - this is the law of the central government, there is a BJP government, finish it by saying