संभागायुक्त कावरे ने तहसील कार्यालय कवर्धा का किया निरीक्षण, रिकार्ड रूम में अग्निशमन यंत्र आवश्यक रूप से रखने दिये निर्देश, केशबुक में दिखाई गई राशि 3 करोड़ 41 लाख का मिलान भी करें

Share this

दुर्ग न्यूज, 2 अगस्त। संभागायुक्त महादेव कावरे द्वारा कबीरधाम जिला अंतर्गत कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण सोमवार को किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालय में लंबित प्रकरणों का अवलोकन किया, जिसमें न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कवर्धा में 150 प्रकरण एवं तहसीलदार न्यायालय कवर्धा में 100 प्रकरण, नायब तहसीलदार रवेली में 167 प्रकरण इसी प्रकार नायब तहसीलदार कवर्धा में 200 प्रकरण लंबित पाए गए। लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित पीठासीन अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री कावरे ने अभिलेख कोष्ठ में प्रकरण जमा उपरान्त रिकार्ड अद्यतन रखने हेतु अभिलेख कोष्ट पंजी का संधारण एवं पटेली पंजी सत्यापित किये जाने का निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय में स्थापित रिकार्ड रूम में अग्निशमन यंत्र आवश्यक रूप से लगाने के निर्देश दिए।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

वसूली कार्यवाही में लाएं तेजी 

 

संभागायुक्त ने निरीक्षण के दौरान समस्त शाखाओं में संधारित पंजियों का अवलोकन किया, जिसमें उन्होंने अभिलेख पासबुक, आदेशिका पंजी, अर्थदण्ड पंजी, केश बुक का अवलोकन किया। जिस दौरान न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कवर्धा में रूपये 6,84,239/- अर्थदण्ड वसूली हेतु शेष होना पाया गया। इसी प्रकार न्यायालय तहसीलदार कवर्धा में रूपये 21,425/- अर्थदण्ड वसूली हेतु शेष होना पाया गया। जिसमें वसूली की कार्यवाही में तेजी लाने हेतु संबंधित तहसीलदार उपेन्द्र किण्डों को निर्देशित किया गया। तहसील कार्यालय कवर्धा के नाजरात शाखा में संधारित रोकड़ बही में 3 करोड़ 41 लाख रुपए की प्रविष्टि दर्ज है जिसका मिलान करते हुए समाधान विवरण एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कवर्धा में संधारित रोड़क बही एवं बैंक स्टेटमेंट में 30,48,430/- का अंतर पाया गया। जिसे एक सप्ताह के भीतर मिलान कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

READ MORE  जनहित के मुद्दों को लेकर 20 जुलाई को भाजपा करेगी जंगी प्रदर्शन, दुर्ग विधानसभा कोर कमेटी ने लिया निर्णय, दुर्ग शहर विधानसभा आरोप पत्र समिति का हुआ गठन
Share this