मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएँ 22 जून से होंगी प्रारंभ, 12 अगस्त तक दो पालियों में परीक्षा

Share this

दुर्ग न्यूज, 20 जून। पं. सुन्दर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय बिलासपुर के जुलाई-जून 2022-23 सत्र् की सत्रांत परीक्षाएँ 22 जून से 12 अगस्त 2023 तक दो पालियों में संचालित होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तथा दूसरी पाली अपरान्ह 2 से 5 बजे तक आयोजित होगी। विश्वविद्यालय से परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी गई है। दुर्ग क्षेत्रीय केन्द्र के अंतर्गत दुर्ग संभाग के 19 शासकीय महाविद्यालयों को इस परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। दुर्ग जिले में शासकीय वी.वाय.टी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय,दुर्ग व शासकीय महाविद्यालय धमधा परीक्षा केन्द्र रहेगा। राजनांदगांव जिले में शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव और शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोंगरगांव, डोंगरगढ़, मोहला, अंबागढ़ चौकी, मानपुर, छुईखदान व खैरागढ़ में स्थित शासकीय महाविद्यालय परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। कबीरधाम जिले में कवर्धा, पंडरिया व पांडातराई तथा बेमेतरा जिले में नवागढ, बेमेतरा व साजा के शासकीय महाविद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया। बालोद जिले में बालोद, गुंडरदेही व डौंडीलोहारा स्थित शासकीय महाविद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

क्षेत्रीय समन्वयक डाक्टर डी एन शर्मा ने बताया कि सभी स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा परीक्षाएं इस दौरान ली जाएगी एवं बीएड व डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं भी इस दौरान होंगी। परीक्षार्थी विस्तृत समय सारणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं तथा अपना प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Share this
READ MORE  बिल्डर ने कब्जा कर बेच दी 12 एकड़ जमीन, ब्रिज के लिए थी प्रस्तावित | The builder captured and sold 12 acres of land on the proposed land for the bridge, also built a road and a drain.