अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन मिनी स्टेडियम पदमनाभपुर दुर्ग में, गृहमंत्री साहू होंगे मुख्य अतिथि

Share this

दुर्ग न्यूज, 20 जून। जिले में पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून को नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार, आयुष मंत्रालय एवं पंचायती राज मंत्रालय, नई दिल्ली के संयुक्त दिशा- निर्देश अनुसार ’’एक विश्व एक स्वास्थ्य’’ एवं ’’हर घर आंगन योग’’ थीम पर आधारित रहेगा। कल 21 जून को नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय आयोजन ’’मिनी स्टेडियम’’ पदमनामपुर दुर्ग में प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक होगा। इस अवसर पर सामान्य योग अभ्यासक्रम (प्रोटोकॉल) के अंतर्गत निर्धारित आसनों का सामूहिक योग प्रदर्शन किया जायेगा। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

उप संचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा होने की स्थिति में खालसा पब्लिक स्कूल, मालवीय नगर चौक दुर्ग के सभागार में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति तथा सर्व विभाग जिला अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में होगा। समस्त विभागीय अधिकारी कर्मचारीगण व गणमान्य नागरिकगणों, धार्मिक, सामाजिक संगठनों व स्वैच्छिक संस्थाओं से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनावें।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  दुर्ग जिले में टीचर बनने का बेहतर मौका 🟢 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूलों में वैकेंसी