सहकारिता प्रकोष्ठ के नवनियुक्त दुर्ग जिला संयोजक दिलीप देशमुख ने की भाजपा जिला अध्यक्ष से भेंट

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग, 27 फरवरी। जिला भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक पद पर दिलीप देशमुख की नियुक्ति पश्चात् सहकारिता क्षेत्र में कार्यरत भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री देशमुख के नेतृत्व में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा से भेंट की।
इस दौरान दिलीप देशमुख ने जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा और सहकारिता नेता प्रीतपाल बेलचंदन से अपनी नियुक्ति पर अपना आभार व्यक्त किया|
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि सहकारिता वह क्षेत्र है जहां से हमारी ग्रामीण परिवेश की जनता अपनी उम्मीदों को जोड़कर रखती है और उम्मीदों को पूर्ण करने में अगर भाजपा कार्यकर्ता सफल होते हैं इससे बड़ी खुशी की बात कुछ नहीं होगी। नवनियुक्त सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप देशमुख और उनकी भावी टीम के सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेन्द्र कौशिक, आशीष निमंजे, मनोज सोनी, मदन वडाई, पूर्व जिला पंचायत सभापति मुकेश बेलचंदन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में‌ मौत, ठोकर मारी स्कार्पियो चालक फरार