गृह मंत्री अमित शाह का 22 को ढाई घंटे का छत्तीसगढ़ प्रवास, भिलाई में पद्मश्री उषा बारले के घर भी जाएंगे, बीस विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं को दुर्ग में करेंगे संबोधित

Share this

दुर्ग न्यूज, 20 जून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 22 जून को दुर्ग आ रहे हैं। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ में करीबन 2:30 घंटे तक रहेंगे। दिल्ली से रवाना होने के पश्चात वे रायपुर एयरपोर्ट पर दोपहर 12:40 पर पहुंचेंगे रायपुर में ही दोपहर भोजन के पश्चात वे बीएसएफ के हेलीकॉप्टर द्वारा जयंती स्टेडियम भिलाई हेलीपैड पर दोपहर को 1:35 पर पहुंचेंगे। जयंती स्टेडियम हेलीपैड से सड़क मार्ग द्वारा पद्मश्री उषा बारले के निवास सेक्टर-1 भिलाई पहुंचेंगे। पद्मश्री श्रीमती उषा बारले से करीबन 20 मिनट की मुलाकात के पश्चात दोपहर 2 बजे सड़क मार्ग द्वारा दुर्ग संभागीय सम्मेलन के सभा स्थल पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में 2:10 पर पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री श्री शाह सभा स्थल पर लगभग 50 मिनट उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे दुर्ग संभाग की 20 विधानसभा से पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। दोपहर 3:00 बजे सभा स्थल पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर पुनः जयंती स्टेडियम भिलाई स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे इसके पश्चात 3:10 पर बीएसएसके हेलीकॉप्टर से ही बालाघाट के लिए रवाना होंगे।

Share this
READ MORE  रोहित, विराट, द्रविड़ ने कहा- रायपुर में और मैच होने चाहिए, शास्त्री ने बताया मेलबर्न जैसा मैदान | Rohit, Virat, Dravid said – more matches should be held in Raipur, Shastri said ground like Melbourne