बोले- समाज ने नकारा, सरकार ने मौका दिया, कभी सोचे नहीं थे वर्दी पहनेंगे | Said – Society rejected, government gave opportunity, never thought would wear uniform, parade

Share this

जगदलपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहली बार गणतंत्र दिवस के मौके पर 6 ट्रांसजेंडर्स ने परेड की है। खाकी वर्दी, हाथों में हथियार और दिल में हौसला लिए अन्य जवानों के साथ कदम से कदम मिलाया है। जगदलपुर के लालबाग मैदान में राष्ट्रध्वज को सलामी दी। बताया जा रहा है कि, बस्तर के इतिहास में यह पहला ऐसा मौका है कि, ट्रांसजेंडर्स की फोर्स में भर्ती हुई और अब उन्हें गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल किया गया।

दरअसल, 26 जनवरी की परेड में शामिल हुए ये सभी ट्रांसजेंडर्स बस्तरिया फाइटर्स फोर्स में हैं। हाल ही में फोर्स में इनकी भर्ती हुई है। ये सभी बस्तर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। इनमें कांकेर की रहने वाली हिमांशी ने बताया कि , हमने रायपुर माना में ट्रेनिंग ली। वहीं अब हमें परेड में शामिल किया गया। यह हमारे लिए सबसे सुनहरा मौका है। वहीं दिव्या निषाद का कहना है कि, ऐसा लग रहा है मानों हम सपना देख रहे हैं। कभी नहीं सोचे थे कि, वर्दी पहनेंगे। परेड करेंगे।

IG बोले- सकारात्मक सोच का है संदेश

इधर, बस्तर के IG सुंदरराज पी ने कहा कि, सिर्फ बस्तर ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में पहली बार थर्ड जेंडर्स की फोर्स में भर्ती की गई। ट्रांसजेंडर्स को परेड में शामिल किया गया। जिससे समाज में सकारात्मक सोच का संदेश जाएगा। IG ने कहा कि, ये सभी नक्सल मोर्चे पर तैनात होंगे।

प्रत्येक जिले में 300 पदों पर हुई थी भर्ती

बस्तर संभाग में नक्सल मोर्चे पर बस्तर फाइटर्स का गठन किया गया। इसके तहत संभाग के सातों जिले में 300-300 पदों पर 2100 स्थानीय युवक-युवतियों की भर्ती की गई है। जब भर्ती प्रक्रिया चल रही थी तो उस समय थर्ड जेंडर श्रेणी के 9 लोगों ने भी आवेदन किया था। हालांकि, किसी कारण से इनके आवदेन को पहले रिजेक्ट किया गया था। लेकिन, फिर विरोध के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। जिसके बाद आवेदन करने में आ रही समस्याओं का निराकरण किया गया था। फिर सभी के डॉक्यूमेंट एक्सेप्ट कर लिए गए।

पुलिस अधिकारियों की माने तो ट्रांसजेंडर्स ने बस्तर फाइटर्स फोर्स के फिजिकल, लिखित और इंटरव्यू ये सभी टेस्ट पास किए थे। वहीं संभाग के 9 थर्ड जेंडर का चयन बस्तर फाइटर्स फोर्स के लिए किया गया। बस्तर के IG सुंदरराज पी ने बताया कि, बस्तर में पहली बार तृतीय लिंग श्रेणी के लोगों का पुलिस में चयन हुआ है। नक्सलियों के खिलाफ अब ये भी हथियार उठाएंगी।

ऐसे हुआ 2100 लोगों का चयन

बस्तर फाइटर्स आरक्षक भर्ती प्रक्रिया अंतर्गत मई-जून में फिजिकल टेस्ट में योग्य पाए गए 5405 उम्मीद्वारों के लिए बस्तर संभाग के सभी जिला मुख्यालयों में 17 जुलाई 2022 को 50 अंको की लिखित परीक्षा हुई थी। लिखित परीक्षा में संभाग के कुल 5330 युवा शामिल हुए थे। फिजिकल टेस्ट एवं लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर बस्तर संभाग में कुल 3969 उम्मीदवारों का चयन हुआ था। जिला मुख्यालयों में 20 अंकों के लिए इंटरव्यू लिया गया। जिसमें सभी प्रक्रिया पूर्ण कर बस्तर फाइटर्स की चयन सूची जारी कर दी गई थी।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  बीजेपी कार्यकर्ताओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत 5 घायल, ड्राइवर को आई झपकी हाईवा से टकराई बस, PM मोदी की सभा में शामिल होने निकले थे