अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, गृहमंत्री के मुख्य आतिथ्य में योगाभ्यास, मिनी स्टेडियम पद्मनाभपुर में जिला स्तरीय आयोजन

Share this

दुर्ग न्यूज, 21 जून। नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मिनी स्टेडियम दुर्ग में जिला स्तरीय आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, विधायक अरुण वोरा, संभाग आयुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा अधिकारियों/कर्मचारियों, नगर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। योग गुरु सुश्री कल्पना के निर्देशन में सभी ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। जिसमे ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटी चालन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, दंडासन, वक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, शशांक आसान, मकरासन, भुजंगासन, शवासन , कपालभाति एवं ध्यान आदि शामिल हैं। इस अवसर पर ताम्रध्वज साहू ने योग दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि पुरातन काल से किसी न किसी रूप में हम योग करते आ रहे हैं। शरीर को स्वस्थ रखने योग जरूरी है। उन्होंने कहा कि करे योग रहे निरोग की युक्ति को हम सभी को सार्थक करना है। अंत मे अपर कलेक्टर अरविंद एक्का द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share this
READ MORE  23 के जगह 24 मार्च को होगा लेखापाल सह स्टोर कीपर पद के लिए दावा आपत्ति आमंत्रित