महादेव एप: आरोपियों की जमानत याचिका ख़ारिज

Share this

दुर्ग न्यूज़, 10 जनवरी। बिलासपुर हाईकोर्ट ने महादेव एप घोटाला मामले में जेल में बंद कारोबारी भाइयों अनिल दम्मानी और सुनील दम्मानी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। आपको बता दें कि, इस मामले में पिछले दिनों सुनवाई पूरी कर फैसले को सुरक्षित रखा गया था। जस्टिस एन के चंद्रवंशी की कोर्ट ने फैसला सुनाया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

महादेव सट्टा एप मामले में दम्मानी भाइयों पर करोड़ों का हवाला करने का आरोप है, दोनों आरोपियों को 23 अगस्त को ईडी की टीम ने रायपुर और दुर्ग में छापा मार कर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया था। इसमें हवाला कारोबारी अनिल और सुनील दम्मानी समेत, एएसआई चंद्रभूषण वर्मा और सतीश चंद्राकर को गिरफ्तार किया गया था।

Share this
READ MORE  लव मैरीज कर अगले दिन दुल्हन पर चाकू से 15 वार कर मार डाला, दुल्हा भी बंद कमरे में मृत मिला, राजधानी के इस हादसे ने पुलिस को भी उलझाया