भूपेश केबिनेट में मंत्रियों के बदले विभाग, ताम्रध्वज साहू को कृषि, डिप्टी सीएम सिंहदेव को मिला ऊर्जा विभाग, रविन्द्र चौबे बने शिक्षा मंत्री 

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को अपने कुछ मंत्रियों के विभागों में फेर बदल किया है। शुक्रवार को मंत्रीपद की शपथ लेने वाले कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम को अनुसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है। वहीं डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को उर्जा विभाग सौंपा गया है। ऊर्जा विभाग अब तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास था। इसी प्रकार रविन्द्र चौबे को स्कूली शिक्षा व सहकारिता का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। वहीं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को कृषि विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। अभी ताम्रध्वज साहू के पास लोक निर्माण, गृह जेल, धर्मस्व व पर्यटन मंत्रालय हैं।

Share this
READ MORE  स्टेट बैंक से पैसे निकालकर नाश्ता करने होटल पहुंचा; युवक ने पार कर दिया बैग | After withdrawing money from the State Bank, reached the hotel for breakfast; the young man crossed the bag