स्टेट बैंक से पैसे निकालकर नाश्ता करने होटल पहुंचा; युवक ने पार कर दिया बैग | After withdrawing money from the State Bank, reached the hotel for breakfast; the young man crossed the bag

Share this

सरगुजा15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रिटायर्ड शिक्षक रामधनी राम चौधरी से 1 लाख 30 हजार रुपए की उठाईगिरी का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जांच अधिकारी स्मृतिक राजनाला ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

गांधीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुखरी के रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक रामधनी राम चौधरी घरेलू काम के लिए रुपए निकालने अंबिकापुर के मेन एसबीआई ब्रांच में पहुंचे हुए थे। एक अज्ञात व्यक्ति लगातार उनका पीछा कर रहा था। रिटायर्ड टीचर ने बैंक से 1 लाख 30 हजार रुपए निकाले और शहर के वेलकम होटल में नाश्ता करने के लिए पहुंच गए। इसी दौरान पीछा कर रहे अज्ञात युवक बैग लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी युवक बैग को उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

वेलकम होटल में नाश्ता करने गया था बुजुर्ग।

वेलकम होटल में नाश्ता करने गया था बुजुर्ग।

कोरबा में भी हुई थी 5 लाख रुपए की उठाईगिरी

कोरबा जिले में भी पिछले साल अक्टूबर में रिटायर्ड जवान से 5 लाख रुपए की उठाईगिरी हो गई थी। रिटायर्ड जवान बैंक से पैसे निकालकर वापस लौटे थे। इस दौरान वो एक मेडिकल दुकान में बाइक खड़ी करके चले गए। वहां से लौटे तो देखा कि डिक्की खुली है। उसमें रखे 5 लाख रुपए पार हो गए हैं। बाइक सवार 2 युवक पैसे निकालकर भाग गए थे। जिसके बाद पूरा मामला सामने आया। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का था। कांजी पानी निवासी कल्याण सिंह पैकरा CISF के रिटायर्ड जवान हैं। वे कटघोरा स्थित बैंक से पैसा निकालने गए थे। बैंक से उन्होंने 5 लाख रुपए कैश निकाल भी लिया। पैसे निकालकर वह वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…​​​​​

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  दवाइयां खाते ही पेट में दर्द होने के साथ हुई उल्टियां, 16 बच्चे हास्पिटल में भर्ती | Vomiting with stomach ache after taking medicines, 16 children admitted to hospital