
दुर्ग न्यूज, 21 जुलाई। प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला वाले अंडरब्रिज में पानी भर गया है। यहां पर स्टापर लगाकर आना-जाना बंद कर दिया गया है। आज सुबह से लोग अंडरब्रिज तक पहुंच कर लौट रहे हैं। बता दें कि सुपेला रेलवे क्रासिंग पर अंडरब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं नेहरू नगर अंडरब्रिज से आवागमन चौक पर सौंदर्यीकरण के नाम पर रोक दिया गया है। चंद्रा-मौर्या वाला अंडरब्रिज हल्के बारिश में ही साथ देना बंद कर देता है। इन परिस्थितियों में पटरी पार आने-जाने के लिए फिलहाल नेहरू नगर ओवर ब्रिज ही विकल्प बचा है। आज दिनभर बारिश हुई तो संकट और गहरा सकता है।



