इग्नू में प्रोफेसर के 60 पदों पर निकली भर्ती, आज ही करें आनलाइन आवेदन

Share this

 

लास्ट डेट 7 फरवरी
दुर्ग न्यूज। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के कई स्कूलों में विभिन्न विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकली है। विश्वविद्यालय द्वारा इन पदों की 60 वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन 31 दिसंबर को जारी किया गया था। उम्मीदवार इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट, ignou.ac.in पर जॉब सेक्शन में एक्टिव लिंक से भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और ऑनलाइन एप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 7 फरवरी 2023 है।

इन पदों पर भर्ती होनी है – स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज – 2 प्रोफेसर और 3 एसोसिएट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेस – 5 प्रोफेसर, 3 एसोसिएट प्रोफेसर और 3 असिस्टेंट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ साइंसेस – 4 प्रोफेसर, 2 एसोसिएट प्रोफेसर और 4 असिस्टेंट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ एजुकेशन – 1 प्रोफेसर और 1 असिस्टेंट प्रोफेसर
स्कूल ऑफ कॉन्टीन्यूईंग एजुकेशन – 3 प्रोफेसर, 4 एसोसिएट प्रोफेसर और 2 असिस्टेंट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज – 4 प्रोफेसर, 1 एसोसिएट प्रोफेसर और 1 असिस्टेंट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस – 2 प्रोफेसर, 2 एसोसिएट प्रोफेसर और 1 असिस्टेंट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ कंप्यूटर एंड इंफॉर्मेशन साइंस – 1 एसोसिएट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर – 1 असिस्टेंट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ टूरिज्म, हॉस्पिटेलिटी सर्विस सेक्टोरल मैनेजमेंट – 1 प्रोफेसर और 1 एसोसिएट प्रोफेसर,
स्कूल ऑफ इंटर-डिसिप्लिनरी एंड ट्रांस डिसिप्लिनरी स्टडीज – 1 प्रोफेसर, 1 एसोसिएट प्रोफेसर और 2 असिस्टेंट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ फॉरेन लैंग्वेजेस – 1 प्रोफेसर और 2 एसोसिएट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ ट्रांसलेशन स्टडीज एंड ट्रेनिंग – 1 असिस्टेंट प्रोफेसर।
ऐसे करें आवेदन
इग्नू द्वारा विज्ञापित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद उम्मीदवारों को सबमिट किए गए एप्लीकेशन के प्रिंट आउट को जरूरी सर्टिफिकेट व डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ वेरिफाइड कॉपी के साथ 10 फरवरी 2023 तक इस पते पर जमा कराना होगा : डायरेक्टर, एकेमिडक कोऑर्डिनेशन डिविजन, इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, मैदान गढ़ी, नई दिल्ली- 1100681

Share this
READ MORE  JOB ALLERT - दुर्ग जिले के 21 स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित