नाटू-नाटू को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, देखें विडियो

Share this

दुर्ग न्यूज। तेलुगू फिल्म ‘आरआरआर’ के गाना ‘नाटू नाटू’ को बेस्ट ओरिजनल सांग के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला है। फिल्म के निदेशक एसएस राजमौली और संगीतकार एमएम कीरवानी है। टालीवुड की इस उपलब्धि से भारत अंतर् राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। इस मल्टी स्टारर फिल्म में इस गाने पर जूनियर एनटीआर और रामचरण ने जबरदस्त डांस किया है।
उल्लेखनीय है कि गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड आस्कर पुरस्कार के बाद फिल्म और मनोरंजन जगत के सबसे बड़े अवार्ड माने जाते हैं। इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक क्षण है। साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी ने प्रतिक्रिया में लिखा अभूतपूर्व, ऐतिहासिक उपलब्धि पर हमें गर्व है।

Share this
READ MORE  हैदराबाद: ACB के छापे में अफसर के घर मिली 100 करोड़ की संपत्ति, 40 लाख कैश, 2 किलो सोना और 60 महंगी घड़ियां शामिल