अवैध रूप से उर्वरक निर्माण, एफआईआर दर्ज, संभागायुक्त कावरे ने वर्षा एवं फसल स्थिति के संबंध में की समीक्षा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाने अपील

Share this

दुर्ग न्यूज, 28 जुलाई। संभागायुक्त महादेव कावरे द्वारा खाद, बीज उपलब्धता, वर्षा की स्थिति, भंडारण वितरण, गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर विक्रताओं को भुगतान के संबंध में समीक्षा की गई। बैठक में आरके राठौर, संयुक्त संचालक कृषि, मुकेश ध्रुव, संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्था उपस्थित थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

संभागायुक्त ने वर्षा की वर्तमान स्थिति मे संबंध में चर्चा की जिसमें संभाग में सबसे कम बेमेतरा जिले में 67.03 प्रतिशत वर्षा होना बताया गया। शेष जिले में वर्षा की स्थिति विगत 10 वर्षाे की सामान्य वर्षा की तुलना में औसत दर्ज की गई है। वर्षा की स्थिति को देखते हुए कम वर्षा वाले क्षेत्रों में फसल हेतु विशेष कार्ययोजना बनाए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

फसल की स्थिति की समीक्षा के दौरान उपस्थित अधिकारी द्वारा बताया गया कि संभाग में खरीफ वर्ष 2023 में 1026970 हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई हुई है जो कि 92.11 प्रतिशत है। जिसमें धान में 102.51 प्रतिशत एवं अरहर के 78.67 प्रतिशत बुआई किया जाना बताया गया।

समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए शनिवार एवं रविवार को बैंक खोलने के दिए निर्देश संभागायुक्त श्री कावरे ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा के दौरान बताया कि फसल बीमा योजना की अधिसूचना जारी हो चुकी है जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई है। जिस हेतु जिले के ऋणी एवं अऋणी कृषक निकटतम जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं सहकारी समिति व व्यवसायिक बैंकों में जाकर अपने फसल का बीमा करा सकते हैं। उपस्थित अधिकारी श्री राठौर द्वारा अवगत कराया गया कि जो किसान बीमा हेतु आवेदन करना चाहते हैं ऐसे कृषक बोनी प्रमाण पत्र एवं निर्धारित प्रपत्र में जानकारी के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर ग्रामीण कृषि विकास विस्तार अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

READ MORE  Accident News : खून से लाल हुई भिलाई की ये सड़क, लोडिंग वाहन की चपेट में आने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत

संभागायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शनिवार 29 एवं रविवार 30 जुलाई को अवकाश के दिनों में भी सहकारी बैंक एवं समिति आवश्यक रूप से खुले रहें एवं जिससे कृषक फसल का अनिवार्य रूप से बीमा करवाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत लाभांवित हो सके।

 

संभागायुक्त द्वारा खाद, बीज, रसायनिक उर्वरक उपलब्धता की जानकारी ली गई जिस पर संभाग में बीज के 202245 क्विंटल भंडारण के विरुद्ध 193740 क्विंटल (89ः) वितरण किया जाना बताया गया, इसी प्रकार रसायनिक उर्वरक में भंडारण 368804 टन भंडारण के विरुद्ध 313016 टन (87ः) वितरण किया गया है।

संभागायुक्त श्री कावरे ने खाद,बीज उत्पादन एवं वितरण की समय-समय पर जांच करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बताया गया कि संभाग अंतर्गत राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत रसायनिक उर्वरकों का बिना वैध लाइसेंस के मिलावटी खाद बनाते हुए पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

Share this