युवाओं से भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री बघेल से मिलने युवाओं में जबरदस्त उत्साह 

Share this

दुर्ग न्यूज, 1 अगस्त। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर आज मुख्यमंत्री की भेंट मुलाक़ात युवाओं के साथ का आयोजन किया गया। बिलासपुर संभागीय मुख्यालय के बहतराई इनडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भेंट मुलाकात युवाओं के साथ कार्यक्रम में जोश भरे धुनों के बीच विभिन्न युवाओं की भारी भीड़ और जबरदस्त उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

शक्ति के हसौद महाविद्यालय की अंतिम वर्ष की छात्रा दर्शनी रात्रे ने कहा कि कालेज स्टूडेंट हूं, सभी के कॉलेज जीवन में कुछ न कुछ किस्सा होता है, तब दर्शनी ने मुख्यमंत्री से उनके कॉलेज जीवन से जुड़ा किस्सा पूछा –

मुख्यमंत्री ने बताया कि हम लोग साइंस कॉलेज में मैथ्स लेकर पढ़े, एक बार हॉस्टल में पंखा नहीं था, हमने तीनों हॉस्टल में पंखा लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, अजीत जोगी उस समय कलेक्टर थे, वो आए और हमारी बात सुनी और इस तरह 8 दिनों में हमारी मांग पूरी हो गई।

 

जांजगीर-चांपा जिले की युवा भारती देवांगन ने कहा कि मैं बीएससी फाइनल की छात्रा हूं। उसने मुख्यमंत्री से कहा कि आपने छात्राओं की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उसने बताया कि कन्या महाविद्यालय जांजगीर का एकमात्र विद्यालय है, यहां कमरों की कमी है।

मुख्यमंत्री ने छात्रों की संख्या और कमरे की जानकारी ली और कलेक्टर को 4 और कमरे बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही फिजिक्स और जूलॉजी का सत्र शुरू होगा।

Share this
READ MORE  आज मतदान, 14 लाख मतदाता चुनेंगे अपने क्षेत्र से विधायक, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष मतदान कराने चाक चौबंद इंतजाम, सभी मतदान दल पहुंच गए केंद्रों पर