राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के स्पेशल मानिटर पहुंचे दुर्ग आत्मानंद स्कूल, जिला अस्पताल की भी जांची व्यवस्था, कल राजनांदगांव का निरीक्षण

Share this

 

दुर्ग न्यूज, 1 अगस्त। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मानिटर बालकृष्ण गोयल छ: दिवसीय छत्तीसगढ़ निरीक्षण में आज दुर्ग जिला पहुंचे हैं। इससे पूर्व महासमुंद और रायपुर जिला के स्कूल, हास्पिटल सहित अन्य विभागों का दौरा कर श्री गोयल दुर्ग जिले की आत्मानंद स्कूल पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में जो कमियां उन्होंने महसूस की और सुझाव भी डीओ को नोट करवा दिया गया है।

स्पेशल मानिटर श्री गोयल ने बताया कि हमारे देश के जितने भी एक्ट हैं, पालिसी को लागू करवाना, एडवाइजरी फालो हो रही है या नहीं, मानव अधिकारों का हनन तो नहीं हो रहा, यही देखना राष्ट्रीय मानव‌ अधिकार आयोग का कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही आयोग नहीं करता। इसलिए समय समय पर सभी प्रदेशों में दौरा कर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं। मूल रूप से स्कूल, अस्पताल, बाल सम्प्रेषण गृह और वृद्ध आश्रम का निरीक्षण करने वो छत्तीसगढ़ प्रदेश के दौरे पर हैं। महासमुंद के बाद रायपुर और आज दुर्ग का दौरा करने के पश्चात कल वो राजनांदगांव दौरे पर होंगे। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के इन चार जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार कर अध्यक्ष जस्टिस अरूण मिश्रा को प्रेषित की जाएगी। वो रिपोर्ट को यथायोग्य संज्ञान में लेकर राज्य सरकार को सूचित करेंगे। आयोग का मुख्य कार्य यह सुनिश्चित करना है कि देश के प्रत्येक नागरिक को संविधान अनुरूप जो जो अधिकार मिले हुए हैं उसकी उन्हें जानकारी हो तथा किसी भी हाल में मानव अधिकार के हनन को रोकना ही आयोग का कार्य है। अमूमन आम आदमी को पता नहीं होता कि उनको क्या क्या अधिकार मिले हुए हैं। इन अधिकारों का हनन न हो इसका ध्यान राज्य सरकारों को देना होता है। छत्तीसगढ़ में मैंने देखा कि आम लोगों को क्या क्या मूल अधिकार मिले हुए हैं, इस संबंध में लोगों को ज्ञान की कमी है। हम बताते हैं कि अगर आपको शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सुविधा अधिकार अनुरूप नहीं मिल रही है तो यह मौलिक अधिकारों का हनन है। अपने अधिकारों की जानकारी रख कर लोग इसके प्रति जागरूक होंगे तो मानव अधिकारों का हनन नहीं होगा। श्री गोयल ने आत्मानंद स्कूल निरीक्षण पश्चात जिला अस्पताल का भी दौरा कर वहां पहुंचे मरीजों से बात भी की है।

Share this
READ MORE  कोरबा के व्यवसायिक काम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान, 3 की मौत