गुणवत्ताविहीन सड़क निर्माण को लेकर लामबंद हुए लोग; भ्रष्टाचार का लगाया आरोप | People mobilized for quality road construction; accused of corruption

Share this

बालोद5 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बालोद जिले के ग्राम मढ़िया कट्टा से ब्लॉक मुख्यालय डौंडीलोहारा तक सड़क निर्माण किया जा रहा है, जिसकी गुणवत्ता को लेकर ग्रामीण अब लामबंद हो गए हैं। सड़क निर्माण को लेकर गांववाले गुरुवार को कलेक्टोरेट पहुंचे और गुणवत्ताविहीन निर्माण के खिलाफ जांच और उचित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कलेक्टर को शिकायत पत्र भी सौंपा और चक्काजाम की चेतावनी दी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क में इंजीनियर और कर्मचारियों द्वारा आधा-अधूरा एवं गुणवत्ता विहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इसका हम सब विरोध कर रहे हैं, तो ठेकेदार द्वारा ग्रामीण, सरपंचों एवं पदाधिकारियों को भी गुमराह किया जा रहा है।

कलेक्टर ने की समिति गठित

ग्रामीणों के आक्रोश के बाद बालोद कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने पूरे मामले में जांच के लिए टीम का गठन किया है। आपको बता दें कि बालोद जिले में लगातार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़कों और पुल-पुलिया को लेकर भ्रष्टाचार के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसे में कलेक्टर ने मामले में बेहद गंभीरता दिखाते हुए तुरंत ही टीम का गठन किया है और जांच शुरू हो गई है।

धरने पर बैठी महिलाएं।

धरने पर बैठी महिलाएं।

सड़क में कई खामियां होने का आरोप

सड़क निर्माण को लेकर कई सारी खामियां देखने को मिल रही हैं। बालोद जिले का यह वनांचल क्षेत्र है और यह महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया का भी क्षेत्र है, ऐसे में वहां पर बेहद पतली परत की सड़क बनाई जा रही है। ग्रामीणों में इसे लेकर खासा आक्रोश देखने को मिला है। ग्रामीणों ने बताया कि वहां पर 5% डामर रंग उपयोग किया गया है और वहां किसी तरह की कोई सफाई भी नहीं की गई है। यहां तक कि ऑयल को पानी की तरह नाममात्र उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर भी नहीं है।

सड़क निर्माण में लगे हुए मजदूर।

सड़क निर्माण में लगे हुए मजदूर।

ग्रामीणों ने कहा कि यहां पर इसी सड़क से हमें रोजाना आना-जाना पड़ता है। अगर सड़क गुणवत्ता हीन रहेगी, तो हमें ही परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि हम अच्छी सड़क की मांग को लेकर यहां पर आए हुए हैं और अगर मांग पूरी नहीं होती है, तो हम चक्काजाम करेंगे, मुख्यमंत्री तक जाएंगे, क्योंकि इस सड़क पर हमें ही चलना है। लोगों ने कहा कि हम सड़क की क्वालिटी से समझौता नहीं करेंगे। ठेकेदार की मनमानी नहीं चलेगी। यह सड़क जनता के लिए बन रही है, तो ये हमारे हिसाब से बनेगी और वो भी गुणवत्ता के साथ।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  दो साल बाद होगा कार्यक्रम, 11 स्कूलों के बच्चे देंगे प्रस्तुति | The program will be held after two years, children from 11 schools will present