चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, दुर्ग ग्रामीण विधायक ताम्रध्वज साहू ने ली महत्वपूर्ण बैठक, आगामी चुनाव जीत‌ने को लेकर बनी रणनीति 

Share this

 

दुर्ग न्यूज, 13 अगस्त। दुर्ग ग्रामीण विधायक ताम्रध्वज साहू की उपस्थिति में दुर्ग मिनाक्षी नगर बोरसी मंत्री निवास में बूथ अध्यक्ष, जोन प्रभारी एवं सेक्टर प्रभारियों सहित कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू ने कहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रत्येक बूथ, सेक्टर व जोन प्रभारियों को प्रभार दिया गया है। साथ ही आगामी समय में वह प्रत्येक बूथ स्तर पर बैठक रखकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के पदाधिकारी व बूथ, सेक्टर, जोन प्रभारी एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने व आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से जीत दिलवाने के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही चुनावी रणनीति भी बनाई गई।

इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष नंदकुमार साहू, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव प्रदीप चंद्राकर, अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ रिवेंद्र यादव, सभापति जनपद पंचायत दुर्ग टिकेश्वरी लाल देशमुख, भीषम हिरवानी, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी गण, तेजराम चंदेल सहित बूथ अध्यक्ष और कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Share this
READ MORE  खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखता है बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाता है: कोर्सेवाड़ा