भिलाई नगर, 5 सितंबर। बीएसपी टाउनशिप में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सेक्टर 4 में 60 के दशक में बीएसपी द्वारा निर्मित पानी की दो ओवरहेड टंकी जमीदोज हो गई। सुबह करीब 6 बजे लोग मार्निंग कर रहे थे, तभी नजरों के सामने पानी टंकी को गिरते हुए देखा। मलबा सड़क पर आ गया है। मेंटेनेंस आफिस का एक हिस्सा भी चपेट में आ गया है। इस घटना के चलते टाउनशिप के सेक्टर 4 व 3 के पूरे इलाके की जलापूर्ति बाधित हो गई है।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
बीएसपी के अफसर, सांसद, विधायक, महापौर समेत जनप्रतिनिधि पहुंच गये। जल आपूर्ति बहाल करने और घटना की जांच करने कवायद शुरू हो गई है।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
