
दुर्ग न्यूज, 10 सितंबर। हमारी बेटियां हमारी शान है और वे ही प्रदेश के उज्जवल भविष्य की नींव हैं और इनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। जिस समाज की बेटियां सुरक्षित एवं सशक्त हो वही समाज विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता है।


पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक iucaw श्रीमती शिल्पा साहू द्वारा आत्मानंद विद्यालय रानीतराई में स्कूली बालिकाओं को आज हमर बेटी हमर मान के तहत अपनी सुरक्षा के संबंध में टिप्स एवं महिला संबंधी कानून के बारे में बताया गया, महत्वपूर्ण हेल्प लाइन नंबर , अभियक्ति एप की जानकारी दी गई। आवश्यक emergency नंबर भी बताया। छात्राओं को माता पिता का mobile number हमेशा याद रखना है की सलाह दी गई है और साथ ही अपनी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करने, social मीडिया का सेफ्टी फीचर्स के साथ प्रयोग करने एवं यातायात नियमों का पालन करने और अपने मोबाइल में महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर को सुरक्षित रखने आदि की जानकारी दी गई l

