दो पटवारी सस्पेंड: किसानों के नाम से फर्जी राजस्व पट्टा बनाने वाले पटवारियों पर गिरी गाज

Share this

दुर्ग न्यूज, 10 सितंबर। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) केशकाल द्वारा शासकीय कार्यों में लापरवाही करने वाले बड़ेराजपुर तहसील के बाड़ागांव एवं बालेंगा के 2 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

तहसील बडेराजपुर के राजस्व निरीक्षक मण्डल विश्रामपुरी के हल्का नंबर 6 बाड़ागांव के पटवारी महावीर हिडको एवं हल्का नंबर 14 के पटवारी सत्य प्रकाश कुदराम को ग्राम पंचायत बालेंगा के आश्रितपारा के विभिन्न किसानों के नाम से फर्जी राजस्व पट्टा बनाने के संबंध में जन चौपाल के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसकी जांच तहसीलदार बडेराजपुर द्वारा की गयी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

तहसीलदार द्वारा जांच प्रतिवेदन के आधार पर पटवारी हल्का नंबर 6 बाडागांव महावीर हिडको एवं हल्का नं 14 के पटवारी सत्य प्रकाश कुदराम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। दोनों पटवारियों द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाये जाने के कारण उनके विरूद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 नियम 09 के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय केशकाल (कानून गो शाखा) नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ में किसानों और ग्रामीणों के जीवन में सहकारिता से आया बड़ा बदलाव: मुख्यमंत्री बघेल