रेलवे में टीटीई की नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 20 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Share this

दुर्ग न्यूज, 15 सितंबर। सरकारी नौकरी की चाहत में लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पूरा मामला धर्म नगरी कहे जाने वाले डोंगरगढ़ का है। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 20 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायत बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक बड़े ग्रुप के शामिल होने सक्रिय होने का अंदेशा है।

पुलिस ने बताया कि अछोली निवासी योगेश हिरवानी की खैरागढ़ कॉलेज में पढ़ाई के दौरान राजेश महिलांगे नामक युवक से जान पहचान हुई। राजेश ने योगेश को 13 लाख रुपये में रेलवे में टीटीई की नौकरी लगवा देने की बात कही। नौकरी के लालच में योगेश उसके झांसे में आ गया और पैसे देने को तैयार हो गया। उसके बाद ठगी का खेल शुरू हुआ।

शातिरों ने पूरे खेल को बड़ी सफाई के साथ खेला। पैसों की पहली किस्त मिलते ही बाक़ायदा योगेश को जॉइनिंग लेटर भेजा गया। इतना ही नहीं कोलकाता बुलाकर 45 दिनों की ट्रेनिंग दी गई, लेकिन जब तक योगेश इन ठगों की चाल समझ पाता तब तक उसके साथ 20 लाख रुपये की ठगी हो चुकी थी। मामला पुलिस के संज्ञान में आया। तमाम साइबर टूल और गहन विवेचना कर पहले पुलिस ने आरोपी सुनील पटेल को 14 लाख नगद और कार के साथ गिरफ़्तार किया। उसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी राजेश महिलांगे को कार और 1 लाख रुपये नगद के साथ गिरफ़्तार किया। पुलिस के अनुसार ठगों का यह बड़ा ग्रुप है। मामले में जांच जारी है। जल्द ही और बड़ा खुलासा हो सकता है।

Share this
READ MORE  महादेव एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ने शादी में खर्च किए 200 करोड़, बालीवुड से बुलाया क‌ई सेलिब्रिटी, ईडी की जांच जारी, होंगे और खुलासे