

दुर्ग न्यूज, 15 सितम्बर। जिला प्रशासन नेे स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए मिलेट्स (मोटा अनाज) के गुणों को जनता के बीच प्रसारित करने एक अनूठी पहल की है। इस कड़ी में राज्य के चुने हुए सोशल मीडिया क्रिएटर्स के साथ ’’मिलेट्स लंच’’ का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा इस दौरान क्रिएटर्स के साथ लंच करेंगे और जिला प्रशासन द्वारा मिलेट्स को बढ़ावा देने वाली विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के जश्न में शामिल होते हुए, दुर्ग जिला प्रशासन घरेलू और पड़ोसी जिलों के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के सहयोग से 16 सितंबर को कलेक्टर के साथ मिलेट्स लंच की मेजबानी कर रहा है। यह आयोजन 16 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे (शनिवार) तक दुर्ग के फॉरेस्ट मिलेट कैफे में होगा।
दुर्ग कलेक्टर के साथ मिलेट लंच का उद्देश्य हमारे दैनिक आहार में मिलेट को शामिल करने के कई लाभों को प्रदर्शित करके जिले में एक स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है। यह पहल मिलेट्स के पोषण मूल्य और टिकाऊ खेती के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण में उनके योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। दुर्ग कलेक्टर के साथ प्रतिष्ठित उच्च-स्तरीय सरकारी अधिकारी संतुलित आहार में मिलेट्स के महत्व और खाद्य सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका के बारे में चर्चा में शामिल होंगे।

इस आयोजन का एक मुख्य आकर्षण सोशल मीडिया क्रिएटर्स की भागीदारी है, जो विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर स्वस्थ जीवन और मिलेट्स उपभोग के संदेश को फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन क्रिटियर्स को दुर्ग और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के साथ स्वस्थ और स्वादिष्ट मिलेट्स-आधारित व्यंजनों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह कार्यक्रम एक आकर्षक और जानकारीपूर्ण कार्यक्रम होने का वादा करता है जो लोगों और समुदायों को अपने आहार के बारे में सूचित विकल्प चुनने और मिलेट्स की अच्छाइयों को अपनाने के लिए सशक्त बनाएगा।
