गौर से देखिए यह तस्वीर है यूपी में जाकर महादेव बुक का कारोबार जमाने वाले आरोपियों की, 9 गिरफ्तार कर भिलाई ला रही पुलिस टीम

Share this

दुर्ग न्यूज, 5 फरवरी। दुर्ग जिला पुलिस ने आनलाईन बेटिंग के काले कारोबारियों को एक बार फिर यूपी में धरदबोचा है। ग्रेटर नोएडा में भिलाई दुर्ग के पैनलिस्ट द्वारा ब्रांच संचालित कर वहां से बैठ महादेव बुक सट्टा कारोबार जमाया गया था जिसे दुर्ग से भेजी गई टीम ने ध्वस्त कर दिया है। पकड़े गए सभी 9 आरोपी भिलाई लाए जा रहे हैं। ध्वस्त ब्रांच से टीम ने 15 मोबाइल और 3 लैपटाप सहित आनलाइन सट्टा में हिसाब सही खाता, बैंक एकाउंट, एटीएम, चेकबुक बरामद किया है। आरैपियों को भिलाई लाकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

 

 

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी आरोपी पर UAPA के तहत मामला दर्ज