बजट सत्र के पहले 15 को महासंघ की ध्यानाकर्षण रैली, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर राजधानी में देंगे धरना

Share this

 

दुर्ग न्यूज 5 फरवरी। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ द्वारा राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को पांच प्रतिशत लंबित महंगाई भत्ता, केंद्रीय दर पर गृह भाड़ा भत्ता, कर्मचारियों से चुनावी घोषणा पत्र में किए वादे लागू करने, लिपिको एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने, एलबी संवर्ग के शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से गणना कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित 12 सूत्रीय मांगो के लिए मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को दिए गए ज्ञापन पर आगामी बजट सत्र के पहले शासन का ध्यानाकर्षण हेतु 15 फरवरी को राजधानी रायपुर के धरना स्थल पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी महासंघ के समस्त घटक संगठन एक दिवसीय धरना देकर ध्यानाकर्षण रैली निकालेंगे।
महासंघ के प्रांतीय प्रवक्ता संजय तिवारी ने बताया कि महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला की अध्यक्षता में रायपुर में आयोजित बैठक में प्रांतीय महासचिव ओपी शर्मा, मंत्रालय कर्मचारी संघ के संरक्षक तीरथ लाल सेन, अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत, प्रदेश लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष रोहित तिवारी, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा, संचालनालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर, कोषालय कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन, लघुवेतन कर्मचारी संघ के सूजन बिंद, अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष करण सिंह अटेरिया, मैदानी स्वास्थ कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष शिव कुमार पाण्डेय, शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय सचिव पवन श्रीवास्तव,अश्वनी गुर्देकर, जगदीश प्रसाद खरे, सुभाष चंद्र सहारे सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थे।

Share this
READ MORE  जेवरा औद्योगिक क्षेत्र की प्लायवुड कंपनी में भीषण आग, तेज हवाओं से बढ़ीं मुश्किलें