बलौदा बाजार में हनीट्रैप सेक्स स्कैंडल: एक गिरफ्तार, तीन फरार

Share this

० पीड़ित ने आरोपी के खाते में 5 लाख रूपये का किया ट्रांजेक्शन

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज़ (बलौदाबाजार), 2 अप्रैल। शहर में चल रहे हनीट्रैप सेक्स स्कैंडल मामले को लेकर रविवार को चार आरोपियों के नाम सामने आने के बाद सभी फरार आरोपियों को सुबह तक गिरफ्तार कर लेने का दावा करने वाली पुलिस के हाथ सोमवार को सिर्फ एक आरोपी ही हाथ लगा। मामले के अन्य तीन प्रमुख आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अब भी बाहर हैं। आरोप है कि पूरे मामले में 11 लोगो के नाम सामने आने के बाद पुलिस सिर्फ चार आरोपियों के नाम ही सामने लेकर आयी है। जबकि पुलिस के पास सामने आये आरोपियों के अलावा एक नेता, दो महिला सेक्सवर्कर, दो पुलिसकर्मी व मीडिया से जुड़े दो लोगों के अलावा कुल 11 आरोपी शामिल हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

अधिवक्ता आरोपी के खाते में पीड़िता ने डाले 5 लाख रूपये

 

सोमवार शाम सिटी कोतवाली में हुई प्रेसवार्ता के दौरान एसडीओपी निधी नाग ने गिरफ्तार किये गये एकमात्र आरोपी अधिवक्ता महान मिश्रा के संबंध में जानकारी दी कि पीड़ित द्वारा उनके केनरा बैंक के खाते में 5 लाख रूपये ट्रांजेक्शन होने की बात सामने आयी है जिसके आधार पर उनकी रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया गया है बाकि फरार लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। ब्लैकमेलिंग के मामले में दुर्गा टंडन, मोंटी उर्फ प्रत्यूष मरैया, शिरीष पाण्डेय के नाम सामने आये हैं। फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जहां और भी कई चौकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं। वही ब्लैकमेलिंग के शिकार तीन अन्य पीड़ितों के भी बयान लेने की लगातार कोशिश की जा रही है। अगर वे शिकायत दर्ज कराने के लिए राजी होते हैं तो कुछ प्रभावशाली सफेदपोशों के नाम सामने आ सकते हैं। सैक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के सदस्यों द्वारा इन पांच मामलों में 50 लाख से अधिक की राशि पीड़ितों से वसूली है।

READ MORE  अंतर्राज्यीय तस्कर से 75 लाख का गांजा जब्त,ओडिशा से आ रहा था छत्तीसगढ़

 

रैनबसेरा को बनाया अनैतिक कार्यो का अड्डा

 

मामले की मुख्य सरगना दुर्गा टण्डन पिछले निकाय चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की टिकट पर चुनाव लड़ चुकी है। वार्ड क्रमांक 10 से हुए इस चुनाव में उसे सिर्फ 10 वोट ही मिले थे। विवादों में घिरी यह महिला दिखावे के लिए स्व सहायता समूह भी चलाती है, 2020-21 में बस स्टैण्ड स्थित रैनबसेरा को ठेके पर लिया मगर वहॉ भी अनैतिक कार्यो के सामने आने के बाद ठेका रद्द कर दिया गया था। साल बदलने के साथ ही साथी बदलने वाली यह महिला हर साल अपने पति के रूप में अपने परिचित लोगो के बीच नया नाम लेकर आ जाती थी, अलग-अलग समय में तीन पुरूषों को अपने पति के रूप में बताने वाली यह महिला वर्तमान मामले के दूसरे फरार आरोपी मोंटी को अपना चौथा पति बताती है। मामले में चार में से तीन आरोपी दुर्गा टण्डन, शिरीष पाण्डेय व महान मिश्रा ये अलग-अलग समय में जोगी कांग्रेस पार्टी से जुडे थे।

यह है मामला

 

बताया गया कि सैक्स रैकेट का यह पूरा संगठित गिरोह है जो पहले गिरोह में शामिल युवतियों के माध्यम से धनाढ्य ग्राहकों को फंसाते हैं फिर तय स्थान पर अनैतिक कृत्यों का वीडियों फिल्म बनाकर उन्हे ब्लैकमेल करते हैं।

 

पीडितों के नाम रखे जा रहे गोपनीय

 

ब्लैकमेलिंग व हैनी ट्रैपिंक के शिकार तो कई हैं मगर बदनामी के डर से सामने नही आ रहे हैं जो 5 मामले सामने आये है उनमें सिर्फ 2 ही बयान देने के लिए राजी हुए हैं जबकि पुलिस का कहना है कि अगर शिकायतकर्ता सामने आते हैं तो उनकी पहचान को गुप्त रखते हुए एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया जायेगा और कार्यवाही की जायेगी। इससे पीड़ित की सामाजिक प्रतिष्ठा व पारिवारिक स्थिति भी खराब नहीं होगी।

READ MORE  चेकिंग के दौरान 22 लाख नगद पकड़ाया 

 

इधर राजनीति भी गरमाई

 

ब्लैकमेलिंग के इस पूरे मामले में कुछ नेताओं की संलिप्तता सामने आने के बाद राजनीति भी गर्मा गयी है। सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

Share this