बीजापुर में मुठभेड़: जवानों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया, सर्चिंग अब भी जारी

Share this

दुर्ग न्यूज़ (बीजापुर), 2 अप्रैल। बीजापुर में जवानों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया। इनके शव बरामद कर लिए गए हैं। अभी इलाके में सर्चिंग और रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। इसके अलावा AK-47, LMG जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, सूचना मिली थी कि कोरचोली और लेंड्रा के जंगल में भारी संख्या में गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सली मौजूद हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इस पर बीजापुर से DRG, CRPF, कोबरा, बस्तर फाइटर्स, बस्तरिया बटालियन और CAF के जवानों को सोमवार रात संयुक्त ऑपरेशन पर रवाना किया गया था। अगले दिन मंगलवार सुबह करीब 6 बजे जवान जब गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों के कोर इलाके में पहुंचे तो मुठभेड़ हो गई। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब एक घंटे तक मुठभेड़ चली, कमजोर पड़ता देख नक्सली भाग निकले।

Share this
READ MORE  बोला-कलेक्ट्रेट ऑफिस में मेरी अच्छी पहचान, फिर 2.5 लाख लेकर धोखा दिया; अब दे रहा धमकी | Chhattisgarh Crime News: BJP leader cheated in the name of providing job, Janjgir News