बोला-कलेक्ट्रेट ऑफिस में मेरी अच्छी पहचान, फिर 2.5 लाख लेकर धोखा दिया; अब दे रहा धमकी | Chhattisgarh Crime News: BJP leader cheated in the name of providing job, Janjgir News

Share this

जांजगीर-चांपा32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बीजेपी नेता आयुब खान। - Dainik Bhaskar

बीजेपी नेता आयुब खान।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बीजेपी नेता ने नौकरी लगाने के नाम पर ठगी कर ली है। उसने एक युवक से कहा था कि मेरी कलेक्ट्रेट ऑफिस में अच्छी पहचान है। इसके बाद उससे 2.5 लाख रुपए ले लिए और उसे धोखा दिया है। इस मामले में युवक ने पुलिस से भी शिकायत की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिर कुछ दिन में छोड़ दिया। अब पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेता उसे धमकी दे रहा है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

खैरताल का रहने वाला राजाराम कश्यप(30) गांव में ही गैरेज चलाता है। उसने बताया कि 2018 में उसकी दुकान में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष आयुब खान आया था। उसी दौरान हम दोनों के बीच नौकरी को लेकर बात हुई थी। तब आयुब ने कहा था कि मेरी कलेक्ट्रेट ऑफिस में अच्छी पहचान है। मैं तुम्हारी नौकरी लगवा दूंगा।

युवक ने बताया कि मैं उसकी बातों में आ गया। उसने मुझसे 2.5 लाख रुपए की मांग की थी। कहा था कि इतने पैसे में तुम्हारी नौकरी लगवा दूंगा। ये बात सुनकर राजाराम ने उसे पैसे भी दे दिए। मगर पैसे देने कई दिन बीत जाने के बाद भी नौकरी के लिए राजाराम को फोन नहीं आया। इस पर राजाराम ने आयुब से संपर्क किया। तब उसने कहा था कि आज कल में काम हो जाएगा। लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगी।

बताया गया कि जब काफी दिन बीत गए। तब युवक ने 12 जनवरी को 2023 को इस केस में शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मगर गिरफ्तारी के कुछ दिन बाद ही उसे छोड़ दिया गया है।

बोला-मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता

अब पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेता मेरे घर के बाहर आकर मुझे धमकी दे रहा है। कहता है कि केस वापस ले लो। मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता। राजाराम ने इस बार अब एसपी विजय अग्रवाल से शिकायत की है। शिकायत पर एसपी ने कहा है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  IAS रानू साहू, सौम्या चौरसिया से जेल में होगी पूछताछ, EOW और ACB एक बार फिर पंहुची विशेष कोर्ट