9वीं की स्टूडेंट को घुमाने के बहाने भगाकर ले आया घर फिर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | A young man befriended a ninth grade student through mobile, then raped her by trapping her in love, arrested

Share this

बिलासपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

बिलासपुर में 14 साल की स्टूडेंट को भगाकर ले जाने और उसके साथ रेप करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक ने 9वीं कक्षा की छात्रा के मोबाइल पर कॉल कर पहले उससे दोस्ती की। फिर उसे प्यार में फंसा लिया। नए साल पर उसे घुमाने के बहाने युवक बहलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर, लड़की के गायब होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक के साथ लड़की को बरामद कर लिया है। मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है।

टीआई सुनील कुर्रे ने बताया कि बीते एक जनवरी को नवमीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा के गायब होने की जानकारी मिली। उसके परिजन ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी घर के पास से बिना बताए लापता हो गई है। पुलिस ने नाबालिग लड़की के गायब होने पर अपहरण की आशंका से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान परिजन ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने परिचित और रिश्तेदारों के यहां लड़की की तलाश की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चल रहा है।

12 दिन बाद युवक के गांव में मिली लड़की
इधर, पुलिस गांव के युवकों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई। साथ ही मोबाइल के जरिए भी लड़की की तलाश करने की कोशिश की। जांच में पता चला कि सीपत क्षेत्र के ग्राम जांजी निवासी जागेश्वर प्रसाद सूर्यवंशी (19) और लड़की के बीच लगातार बातचीत चल रही थी। इसी आधार पर पुलिस ने ग्राम जांजी में दबिश दी, जहां जागेश्वर को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि लड़की को वह अपने घर में रखा है। पुलिस ने उसके घर से लड़की को भी बरामद कर लिया।

लड़की बोली- नए साल में घुमाने के बहाने लेकर आया था युवक
पुलिस ने लड़की से पूछताछ कर उसका बयान दर्ज किया, तब उसने बताया कि मोबाइल के जरिए से जागेश्वर से उसकी जान-पहचान हुई थी। दोनों बातचीत करते थे। उसने नए साल में उसे घुमाने का बहाना बनाया और अपने घर ले गया। इस दौरान युवक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर आरोपी जागेश्वर के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट की धाराएं जोड़कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

प्रदेश में इस तरह के और भी मामले सामने आए थे.. नीचे पढ़ें

डोंगरगढ़ में एक दिन पहले बैंककर्मी महिला से रेप का मामला सामने आया था। उसके साथ काम करने वाले युवक ने ही रेप किया था। युवक उसे किसी बहाने से साथ में ले गया था। वहीं उसने मौका पाकर रेप किया । इसके अलावा आरोपी ने महिला को धमकी भी दी कि यदि तुमने किसी को बताया तो मैं तुम्हें बदनाम करूंगा। फिर बार-बार उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा था। मगर अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 35 साल की शादीशुदा महिला डोंगरगढ़ इलाके के बैंक में काम करती है। वहीं उसके साथ में सहायक के रूप में प्रद्युमन नेताम भी पदस्थ था। बताया गया है कि प्रद्युमन और महिला बैंक के काम से साथ में ही आया जाया करते थे। इसी दौरान नवंबर महीने भी दोनों साथ में कहीं गए थे।

महिला ने शिकायत में बताया है कि नवंबर महीने भी आरोपी उसे किसी बहाने से ले गया था। उसके बाद हम जैसे ही सुनसान इलाके में पहुंचे। उसने बाइक खड़ी कर दी और मुझसे जबरदस्ती करने लगा। इसके बाद उसने मुझसे रेप किया। घटना के दौरान ही मैंने उसका विरोध किया था। लेकिन वह नहीं माना । फिर उसने कहा कि यदि तुमने इस घटना की जानकारी किसी और को दी तो वो सब से बता देगा कि उसने तुमसे संबंध बनाया है। पूरी खबर पढ़िए

गर्लफ्रेंड से किया रेप

दंतेवाड़ा जिले में एक युवक ने इलाके की ही रहने वाली एक युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया। गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर उसका रेप किया। जब गर्लफ्रेंड ने शादी करने को कहा तो मना कर दिया। शिकायत के बाद युवक को जेल हुई। हालांकि, फिर शादी करूंगा कहकर समझौता किया। जेल से छूटने के बाद दोबारा युवती से दुष्कर्म किया। युवती जब प्रेग्नेंट हुई तो फिर से उसे छोड़ दिया। अब गर्लफ्रेंड की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पूरा मामला एक दिन पहले सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, बचेली का रहने वाला भूषण कुमार (24) अपने घर के पड़ोस में ही रहने वाली एक युवती से कई सालों से संपर्क में था। पहले दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई। फिर युवक ने युवती को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। जिसके बाद शादी करूंगा कहकर उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाता था। लेकिन, जब युवती शादी करने को कहती तो टाल-मटोल करता था। फिर, एक दिन उसने शादी से इनकार कर दिया और युवती से ब्रेकअप कर लिया।

इसके बाद साल 2021 में युवती ने बचेली थाना में मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। केस के संबंध में कोर्ट में लगातार पेशी चलती रही। फिर 1 दिन पेशी में युवक की युवती से मुलाकात हुई।उस दौरान युवक ने कहा कि मुझे जेल से बाहर निकाल दो मैं शादी करूंगा। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में समझौता हुआ। फिर सितंबर 2021 में युवक जेल से छूटकर बाहर आया। नवंबर में दोनों की बातचीत फिर से शुरू हुई। तब दोबारा युवक युवती का रेप करता रहा।पढ़े पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  झाड़ियों में खून से लथपथ मिला था शव, आरोपी गिरफ्तार; आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम | Police arrested the accused in the murder of a young man in Gaurela