पत्रकार जनता की विश्वास और ताकत है, बरकरार रखें – बलदेव भाई शर्मा   

Share this

दुर्ग न्यूज़, 2 अप्रैल। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन का प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह रविवार को भिलाई में हुआ। सम्मेलन मे प्रदेश भर के विभिन्न जिलों के पत्रकार शामिल हुए। लम्बे समय से पत्रकारिता में संलग्न पत्रकारों का विशेष रूप से सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति बलदेव भाई शर्मा थे। अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ राजाराम त्रिपाठी ने की। विशेष अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक झा एवं कल्याण महाविद्यालय के हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ सुधीर शर्मा उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ। जिसमें कुलपति बलदेव भाई शर्मा ने पत्रकारों क़ो सम्बोधित करते हुए कहा कि पत्रकार का जीवन चुनौतीपूर्ण रहता है। छत्तीसगढ़ में कई दुर्गम इलाके में पत्रकार रहते हैं कई बार उनके जीवन में संकट आ जाता है। पत्रकार क़ो आम आदमी की आवाज़ बने रहना चाहिए। ज़ब आदमी बहुत परेशान हो जाता है, शासन प्रशासन ध्यान नहीं देता है तब पत्रकार के जरिये ही जनता की आवाज पहुंचाई जा सकती है। जनता की हिम्मत पत्रकार बनते हैँ इस ताकत क़ो सभी पत्रकारों क़ो बनाये रखना है। जनता के बीच चौथा स्तम्भ के रूप मे पत्रकारों क़ो सम्मानित किया जाता है, यह विश्वास और सम्मान बरकरार रखना है। सभी पत्रकार अपने इलाकों मे विभिन्न समस्याओं से जूझते हैं ऐसा अवसर कभी कभार मिलता हैं ज़ब सभी एक साथ इकठ्ठा हों, इस हिसाब से यह सम्मेलन महत्वपूर्ण आयोजन है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय किसान महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ राजाराम त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले शुरुआत पत्रकारिता से ही की थी परन्तु बाद मे खेती किसानी का व्यवसाय अपना लिया। पत्रकारों का जीवन चुनौतीपूर्ण है बहुत कठिनाई आती है जिससे जूझते हुए जो आगे बढ़ता है वह सफलता प्राप्त करते है। विशेष अतिथि डॉ सुधीर शर्मा ने भी पत्रकारिता एवं वर्तमान चुनौती पर विस्तृत वर्णन किया। कार्यक्रम मे प्रदेश भर से 300 से अधिक पत्रकारगण शामिल हुए।

Share this
READ MORE  परमेश्वरी भवन में हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन, सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ एवं भोग-भंडारा प्रसाद वितरण