भिलाई दुर्ग में नशा बेचने वाले दो गिरफ्तार, 1440 नशीली टेबलेट जब्त

Share this

भिलाई नगर, 22 अप्रैल। मोहन नगर पुलिस ने आरोपी गुरमुख जुमनानी, जगदीश शदादी को रेलवे स्टेशन के पास नशीली दवाई की बिक्री करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।


आपको बता दें कि मोहननगर पुलिस एवं एसीसीयू के द्वारा अभी अभी की गई इस संयुक्त कार्यवाही में स्पास्ट्रेकन प्लस की 1440 टेबलेट जब्त की गयी है। आरोपी जगदीश शदादी (42 वर्ष) निवासी मकान 13/14, प्रियदर्शिनी परिसर वेस्ट स्ट्रीट नंबर-3 नेहरू नगर भिलाई और गुरमुख जुमनानी (53 वर्ष) निवासी मकान 153, वार्ड 23 न्यू दीपकनगर दुर्ग को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Share this
READ MORE  पत्रकार अभय जवादे को मातृ शोक