

दुर्ग न्यूज, 3 अक्टूबर। कला अकादमी छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद संस्कृति विभाग और शासकीय डॉ वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय भरतनाट्यम पदम कार्यशाला का आयोजन 3 से 5 अक्टूबर तक महाविद्यालय में किया गया है। कार्यशाला का समय दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रहेगा।
जिसमें नृत्य आचार्य डॉ जी रतीश बाबू नृत्यति कला क्षेत्रम कार्यशाला लेंगे। शासकीय डॉ वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नृत्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में डॉ रतीश बाबू स्टूडेंट को भरतनाट्यम से जुड़े शास्त्र और उसकी पद्धतियों पर विस्तार से जानकारी देंगे। कला अकादमी के अध्यक्ष योगेंद्र त्रिपाठी और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशीलचंद्र तिवारी ने यह जानकारी दी।

