बढ़ते महिला अपराधों पर भाजपा मुखर, भिलाई में शाम को सीएम का पुतला दहन

Share this

🛑 बढ़ते महिला अपराध और लचर कानून व्यवस्था का लगातार करेंगे विरोध-जिलाध्यक्ष
भिलाई नगर, 22 फरवरी। छत्तीसगढ़ में लगातार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और अपराध के विरोध में दुर्ग भाजपा महिला मोर्चा ने पटेल चौक पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उपासना चंद्राकर के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर महामंत्री ललित चंद्राकर, महिला मोर्चा महामंत्री स्वरूप लता पांडेय, रूपेश्वरी साहू, डॉ. भावना दिवाकर, मौसमी ताम्रकार सहित अन्य मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा का यह विरोध लगातार जारी रहेगा। आगामी दिनों में हर विधानसभा में कांग्रेस विधायक के निवास के बाहर प्रदर्शन की तैयारी भाजपा ने की है। इसे लेकर दुर्ग और दुर्ग ग्रामीण विधायक के घर के बाहर प्रदर्शन किया जा चुका है। आगामी दिनों में और भी अधिक उग्र आंदोलन की तैयारी है।
आपको बता दें कि भाजपा जिला भिलाई महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक के नेतृत्व में शाम 4:30 बजे गदा चौक सुपेला में राज्य सरकार की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में पुतला दहन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के द्वारा आदेशित किया गया है कि छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध के संदर्भ में रायपुर में नाबालिग बालिका को चाकू से वार करते हुए बाल पकड़ कर पूरे गुढ़ियारी क्षेत्र में घुमाया गया। पुलिस प्रशासन की लचर कानून एवं वर्तमान सरकार की लचर कानून व्यवस्था निरंकुश शासक के विरोध में वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दोपहर में पुतला दहन का कार्यक्रम किया जाएगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  दुर्ग में विधानसभा स्तरीय जंगी प्रदर्शन की तैयारियां, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव स्वयं करेंगे आंदोलन का नेतृत्व