व्यस्ततम चौराहे पर महिला मोर्चा ने फूंका सीएम का दो-दो पुतला, बुझने के बाद पहुंची पुलिस, देखें विडियो

Share this

दुर्ग न्यूज, 22 फरवरी। शहर के सर्वाधिक व्यस्ततम गदा चौक में आज शाम को भिलाई भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों के द्वारा खुलेआम प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। मुख्यमंत्री के पुतले को जलाने से पुलिस प्रशासन रोक नहीं पाया। बल्कि जल चुके पुतले की राख पर पानी डालने के लिए पुलिस कर्मचारी पहुंचे। भाजपा महिला मोर्चा के पूर्व घोषित पुतला दहन कार्यक्रम का पूरा वीडियो देखा जा सकता है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छत्तीसगढ़ में लगातार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और अपराध के विरोध में भिलाई भाजपा महिला मोर्चा मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक के नेतृत्व में शाम 4:30 बजे गदा चौक सुपेला में राज्य सरकार की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में पुतला दहन किए जाने के लिए मुट्ठी भर महिलाएं एकत्रित हुई थी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एवं प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में पुतले को रखकर जमकर नारेबाजी की गई इसके पश्चात बड़ी आसानी से महिला मोर्चा सदस्यों के द्वारा पुतले को आग के हवाले किया गया पुतले के पूरी तरह जल जाने के पश्चात पुलिस कर्मचारी स्थल पर पहुंचे और जल चुके पुतले पर पानी डाला गया। पुतला दहन के दौरान जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक, सरला आचार्य, पुष्पलता कर, गीता विश्वकर्मा, कविता विश्वाल, प्रमिला दुबे, मिथिला खिचरिया, निर्मला यादव सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।

Share this
READ MORE  पति बोला-इतना क्यों पी ली है, फिर झगड़ा किया और कुल्हाड़ी से किया हमला | Raigarh News: Husband killed wife, Raigarh crime news, Chhattisgarh crime news