बृजमोहन बोले-देश में CG पहला प्रदेश,जहां इतने अफसरों का भ्रष्टाचार उजागर हुआ;कांग्रेस बोली-ये BJP की चुनावी तैयारी | ED raid in Raipur Brijmohan Agarwal said that ED should take further action, the officers of the state government are corrupt

Share this

रायपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

रायपुर में शुक्रवार को ED की रेड पड़ी। IAS अफसर, कांग्रेस नेता और कुछ कारोबारियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय के अफसरों ने दबिश देकर अवैध लेन-देन के सबूत जुटाए हैं। इस मामले में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश में ED और IT की कार्रवाई और होनी चाहिए। इस पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। कांग्रेस ने कहा कि यह भाजपा की चुनावी तैयारी का हिस्सा है।

मीडिया से चर्चा में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- यहां इस कदर भ्रष्टाचार किया गया कि अब शिकायतें ED के पास पहुंचीं। जब कार्रवाई की गई तो 152 करोड़ की संपत्ति ईडी जब्त करती है । 300 करोड़ अवैध प्रॉपर्टी घोषित करते हैं ED वाले। अब इसमें छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारी शामिल हैं। एक ही प्रदेश के 8 अधिकारी को ED पूछताछ करे और उनका भ्रष्टाचार उजागर करे, देश के इतिहास में कहीं नहीं होता ऐसा तो। ये तो कम कार्रवाई है, भ्र्रष्टाचार से जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम प्रदेश में हो रहा है। यहां तो ED और IT को और बड़ी कार्रवाई करनी पड़ेगी ताकि जनता की कमाई का जो पैसा, भ्रष्टाचार में जा रहा है उसको रोका जा सके।

बृजमोहन अग्रवाल ने अटके हुए आरक्षण विधेयक मसले पर भी मीडिया को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वजह से राजभवन में आरक्षण विधेयक अटका हुआ है। इससे प्रदेश में युवाओं की नौकरियां, भर्तियां रुकी हैं। कॉलेज स्कूल में भर्ती नहीं हो रही है। क्वांटिफायबल डेटा को छिपाकर युवाओं के भविष्य से खेल हो रहा है। राजभवन में बैठी महामहिम राज्यपाल को अपमानित करने का काम हो रहा है। जो हालात बन रहे हैं प्रदेश में इसके लिए छत्तीसगढ़ के नौजवान कांग्रस को की माफ नहीं करेंगे।

कांग्रेस बोली – शाह आये ईडी मोर्चा सक्रिय
कुछ व्यापारियों और नौकरशाहों के यहां ईडी की छापेमारी पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह भाजपा की चुनावी तैयारी का हिस्सा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आ कर चुनावी तैयारी शुरू करने का ऐलान कर चुके हैं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी विधानसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में बैठक लेने आये थे। उसके बाद भाजपा मोर्चा संगठन के लोग तो सुप्त बने हुये हैं, लेकिन भाजपा की प्रमुख अनुषांगिक संगठन ईडी मोर्चा आईटी मोर्चा ने अपना चुनावी काम शुरू कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जहां पर राजनीतिक रूप से सीधा मुकाबला नहीं कर पाती, वहां पर वह केंद्रीय जांच एजेंसियों ईडी, सीबीआई, आईटी को आगे कर अपना राजनीतिक मंतव्य साधने का प्रयास करती है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के पास जनसरोकारों का कोई मुद्दा नहीं बचा है। भाजपा लगातार राज्य में जनता का भरोसा खोते जा रही है। उसके कार्यकर्ताओं में हताशा का माहौल है। ऐसे में अपने राजनीतिक वजूद को बचाने भाजपा ईडी, सीबीआई, आईटी का दुरुपयोग कर राज्य सरकार की छवि खराब करने में लगी है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  बनेगी नई टर्मिनल बिल्डिंग, ATC टावर लगाने का भी होगा काम; कुछ और उड़ानों की उम्मीद | New terminal building will be built, work will also be done to install ATC tower