बनेगी नई टर्मिनल बिल्डिंग, ATC टावर लगाने का भी होगा काम; कुछ और उड़ानों की उम्मीद | New terminal building will be built, work will also be done to install ATC tower

Share this

जगदलपुर33 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

फाइल फोटो

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छत्तीसगढ़ में बस्तर के जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी एरपोर्ट को संवारने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए करीब 60 करोड़ रुपए भी खर्च किए जाएंगे। एयरपोर्ट में चार नए एप्रन और नई टर्मिनल बिल्डिंग के साथ ही ATC टावर का काम होगा। साथ ही यात्रियों की सुविधाओं के लिए विभिन्न तरह के आधुनिकीकरण के काम भी होंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि, एयरपोर्ट का कायाकल्प होने के बाद यहां से कुछ और शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू की जा सकती है।

दरअसल, बस्तर में उड़ान योजना के तहत पिछले 2 सालों से यहां अलायंस एयर फ्लाइट सेवा दे रही है। यह फ्लाइट रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद के बीच चल रही है। अब लगातार इस रूट के लिए यहां से यात्रियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। एक ही टर्मिनल बिल्डिंग होने की वजह से एयरपोर्ट के अंदर यात्रियों को बैठने से लेकर अन्य कई तरह की परेशानियां होती है। इसी वजह से प्रशासन ने एयरपोर्ट का कायाकल्प करने का निर्णय लिया है। जिसके बाद 60 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया।

फिलहाल, लोक निर्माण विभाग के हेड ऑफिस से ड्रॉइंग अभी प्रशासन को नहीं मिला है। ऐसा कहा जा रहा है कि, जैसे ही ड्रॉइंग हाथ में आता है तो प्रशासन कायाकल्प का काम शुरू कर देगी। बताया जा रहा है कि, जब से यहां फ्लाइट की शुरुआत हुई है तब से यहां मोबाइल एटीसी के जरिए काम चलाया जा रहा है। उस समय निरीक्षण और नॉर्म्स पूरे करने की जद्दोजहद के बीच जो बेहतर उपलब्ध संसाधन थे उसी से काम शुरू किया गया था। इसी कारण एटीसी टावर यहां नहीं बनाया गया।

बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार का कहना है कि, प्रशासन 60 करोड़ की लागत से नई टर्मिनल बिल्डिंग, नए एप्रेन और एटीसी टॉवर के अलावा यात्रियों की सुविधाओं के लिए प्रपोजल मिल गया है। अब PWD से ड्रॉइंग मिलने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि, एयरपोर्ट के विस्तार और कायाकल्प होने से आने वाले समय में जल्द ही यहां से नए रूट के लिए भी फ्लाइट शुरू हो सकती है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  बड़ी खबर :छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से शुरू होगा ग्रामीण परिवारों का सामाजिक-आर्थिक सर्वे