छत्तीसगढ़ चुनाव : दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को इन विधानसभाओं में होंगे चुनाव, प्रदेश में आचार संहिता लागू

Share this

दुर्ग न्यूज़, 9 अक्टूबर। केंद्रीय चुनाव आयोग ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव आयोग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 7 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं मतगणना तीन दिसंबर को होगी। पहले चरण में 20 और दूसरे चरण में 70 सीटों पर मतदान होगा।

 

ये है चुनावी कार्यक्रम

 

बता दें कि दो चरणों में होने वाले मतदान के लिए चुनाव आयोग की ओर से अधिसूचना, नामांकन की तारीख, नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण के लिए अधिसूचना 13 अक्तूबर को जारी होगी जबकि दूसरे चरण के लिए 21 अक्तूबर को होगी।

 

वहीं नामांकन की आखिरी तारीख पहले चरण के लिए 20 अक्तूबर और दूसरे चरण के लिए 30 अक्तूबर है। नामांकन पत्रों की जांच पहले चरण में 21 अक्तूबर और दूसरे चरण में 31 अक्तूबर को होगी। नाम वापसी की आखिरी तारीख पहले चरण के लिए 23 अक्तूबर और दूसरे चरण के लिए दो नवंबर होगी।

 

‘सालाना ऑडिट रिपोर्ट अब डिजिटल मोड में देनी होंगी’

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सालाना ऑडिट रिपोर्ट अब डिजिटल मोड में देनी होंगी। हर चुनाव के बाद राजनीतिक दलों को 30 दिन से 75 दिन में यह रिपोर्ट देनी होती है कि उन्होंने चुनाव में कितना खर्च किया।

 

 

17,734 मॉडल मतदान केंद्र होंगे

 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 679 विधानसभा क्षेत्रों में 1.77 लाख मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 17,734 मॉडल मतदान केंद्र होंगे, 621 मतदान केंद्रों का प्रबंधन PWD कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा और 8,192 PS पर महिलाएं कमान संभालेंगी।

READ MORE  प्रभारी शैलजा CM भूपेश के साथ पहुंचीं कार्यक्रम स्थल, बोलीं-CG की स्कीम देशभर के लिए मिशाल | Raipur News: Preparations for the national convention of Congress intensified, Chhattisgarh News

 

नए मतदाताओं की उम्र 18 से 19 साल के बीच

60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। 15.39 लाख वोटर ऐसे हैं, जो 18 साल पूरे करने जा रहे हैं और जिनकी एडवांस एप्लीकेशन प्राप्त हो चुकी हैं।

 

छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़ मतदाता

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि मिजोरम में कुल मतदाता 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.25 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ हैं।

 

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023

 

कुल मतदाता: 2 करोड 3 लाख 60 हजार 240

पुरुष मतदाता: 1 करोड़ 1 लाख 20 हजार 830

महिला मतदाता: 1 करोड़ 2 लाख 39 हजार 410

दिव्यांग: 1.47 लाख

थर्ड जेंडर: 790

संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद राज्य में सात लाख 19 हजार 825 मतदाता बढ़े

कुल मतदान केंद्र- 24 हजार 109

शहरी मतदान केंद्र – 4 हजार 851

ग्रामीण मतदान केंद्र- 19 हजार 258

औसत मतदान केंद्र- 844

बुजुर्ग वोटर जो घर से वोट डाल सकेंगे- 1.6 लाख

युवा मतदाता- 18.68 लाख

Share this