जगन्नाथ पुरी मंदिर में न‌व वर्ष से फालो करना होगा ड्रेस कोड, मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं के फटे जीन्स, स्कर्ट और स्लीवलेस कपड़े पहनने पर लगाई रोक 

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 11 अक्टूबर। जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड फिलहाल तय नहीं हुआ है लेकिन ड्रेसिंग को लेकर कुछ नियमों का पालन करना होगा। ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को अब ड्रेस कोड फॉलो करना होगा। मंदिर प्रबंधन ने सोमवार (9 अक्टूबर) को बताया कि अगले साल 1 जनवरी से ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। ड्रेस कोड के बारे में श्रद्धालुओं को आज से ही जागरूक किया जाएगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

न्यूज एजेंसी के मुताबिक ड्रेस कोड लागू होने के बाद लोग जगन्नाथ मंदिर में हाफ पैंट, फटे जीन्स, स्कर्ट और स्लीवलेस कपड़े पहनकर नहीं जा सकेंगे। मंदिर की नीति सब-कमेटी की मीटिंग में यह फैसला लिया गया है।

 

हालांकि, मंदिर में किस तरह के कपड़े पहनने की इजाजत होगी, अभी यह तय नहीं हुआ है। जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन के चीफ रंजन कुमार दास ने बताया कि कुछ लोग मंदिर के भीतर असभ्य कपड़े पहनकर आते हैं।

 

कुछ लोग हाफ पैंट और स्लीवलेस कपड़ों में आते हैं, जैसे बीच या पार्क में घूमने आए हों। मंदिर में भगवान रहते हैं। यह मनोरंजन की जगह नहीं है। इससे दूसरे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं।

जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन के चीफ ने कहा कि मंदिर की मर्यादा और पवित्रता को बरकरार रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए 1 जनवरी 2024 से ड्रेस कोड का कड़ाई से पालन होगा। मंदिर के सिंह द्वार पर तैनात सुरक्षाबल और मंदिर के भीतर प्रतिहारी सेवक इसकी निगरानी करेंगे।

Share this
READ MORE  किडनी खराब हो गई है...प्लीज़ मुझे INDIA आना है, हैदराबाद की फरीदा के आलावा मुम्बई की अनुराधा-ज्योति समेत ढ़ेर महिलाएं मस्कट में फंसी