बस्तर पुलिस ने 38 लाख कैश के साथ दो सटोरियों को किया गिरफ्तार, एटीएम और पासबुक भी मिले

Share this

दुर्ग न्यूज़, 31 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भर में आचार संहिता प्रभावी है, जिसके चलते पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। राज्य में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बस्तर पुलिस ने सटोरियों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 38 लाख 63 हजार 200 रुपये नगद भी बरामद किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जगदलपुर सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जगदलपुर में व्हाट्सएप मैसेज के जरिए ऑनलाइन अंकों पर हार जीत का दांव लगाकर सट्टा खिला रहे है। जिसके बाद कोतवाली से विशेष टीम का गठन कर कार्यवाही के लिए चिन्हित जगह के लिए टीम रवाना हुई। टीम ने शहर के संजय इतवारी बाजार में दो संदिग्धों को घेराबंदी कर धर दबोचा। इस दौरान उनके पास मोबाइल और लैपटॉप मिला जिसमे ऑनलाइन सट्टा खिलाने के साक्ष्य पाए गए।

 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम दंतेश्वर राव उर्फ दंती और रितेश कुमार त्रिवेदी है। दोनों जगदलपुर शहर के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों युवकों के कब्जे से 38 लाख 63 हजार 200 नगद बरामद किया। इसके अलावा सट्टा पर्ची 15 नग, एटीएम कार्ड, पासबुक भी जब्त किया है। वहीं एक लैपटॉप और 10 नग मोबाइल भी आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ धारा 6क 7(1) के तहत अपराध दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

READ MORE  भिलाई में तीन तलाक देने वाले पति को पत्नी की एफआईआर बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन कर युवती ने की थी लव मैरिज, दस वर्ष बाद टूटा संबंध
Share this