डेढ़ लाख की अवैध शराब और महुआ लाहन पकड़ाई, आबकारी विभाग दुर्ग की ग्राम घोरारी में बड़ी कार्रवाई 

Share this

 

दुर्ग न्यूज़, 31 अक्टूबर। विधानसभा निर्वाचन – 2023 के मद्देनजर आबकारी विभाग द्वारा ग्राम घोरारी में अवैध शराब धारण एवं विक्रय की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर कुल 3 प्रकरण कायम किये गए। सहायक आयुक्त आबकारी ने जानकारी दी कि अज्ञात प्रकरणों से कुल 210 लीटर महुआ शराब एवं 2400 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क,च 34(2)के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। जब्त मदिरा और लाहन का कुल बाजार मूल्य लगभग एक लाख 51 हजार 500 रूपये है। जिले में शराब एवं मादक पदार्थाे के अवैध विक्रय, परिवहन एवं धारण पर रोकथाम हेतु शिकायत दर्ज कराने टेलीफोन नंबर 0788-2325836 जारी किया गया है। उक्त नम्बर पर कोई भी आम नागरिक 24 घंटे शिकायत दर्ज कर सकते हैं, शिकायताकर्ता के नाम को पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाकर, प्राप्त शिकायतों पर आबकारी विभाग द्वारा त्वरित रूप से कार्यवाही कर शिकायतकर्ता को की गई कार्यवाही से अवगत कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आबकारी विभाग के टोल फ्री शिकायत नंबर 14405 पर भी शिकायत दर्ज कराया जा सकता है।

Share this
READ MORE  नेक टीम ने मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय व अध्ययन केन्द्रों का किया निरिक्षण