नंदकुमार बघेल को मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व विस अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

Share this

दुर्ग न्यूज़, 10 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित पाटन सदन पहुंचे जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता स्वर्गीय नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल एवं उनके परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से उनके परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक किरणसिंह देव ने भी स्वर्गीय नंदकुमार बघेल को श्रद्धांजलि दी। स्व बघेल का अंतिम संस्कार कल 10 जनवरी को गृह ग्राम कुरूदडीह पाटन में किया जाएगा।

Share this
READ MORE  नक्सलियों से लोहा लेने दुर्ग में 9 डॉग्स को दी जा रही ट्रेनिंग बेल्जियन शेफर्ड प्रजाति के डाग्स को दिया जा रहा प्रशिक्षण